कुचामन सिटी. डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन नगर परिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर – 2025 का निरीक्षण अजमेर के स्थानीय निकाय विभाग की डिप्टी डायरेक्टर सना सिद्दिकी ने किया।


निरीक्षण के दौरान डिप्टी डायरेक्टर सिद्दिकी और नगर परिषद के एईएन ललित गुप्ता ने लाभार्थियों को विभिन्न सेवाएं प्रदान कीं। 8 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, 8 पट्टे, 8 नामांतरण और प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत 5 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।


डिप्टी डायरेक्टर ने नगर परिषद के विभिन्न अनुभागों की पत्रावलियों का भी गहन निरीक्षण किया और लंबित पत्रावलियों के तत्काल निपटारे के निर्देश दिए ताकि आमजन को राहत मिल सके।

इस मौके पर नगर परिषद सभापति आसिफ खान, उप सभापति हेमराज चावला, वरिष्ठ प्रारूपकार सुरेन्द्र कुमार, पूर्व सभापति सुरेश सिखवाल, पार्षद ललिता वर्मा, राजेन्द्र रेवाड़ और पार्षद अयूब शेख मौजूद रहे।
कुचामन सिटी: एडीजी क्राइम दिनेश एम.एम. ने रुलानिया परिवार से की मुलाकात, बोले- जल्द होगा खुलासा






