Wednesday, April 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: होंडा एजेंसी संचालक हत्याकांड में परिजनों ने शव लेने से...

कुचामन सिटी: होंडा एजेंसी संचालक हत्याकांड में परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, प्रदर्शन जारी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में आज सुबह हुई दिल दहला देने वाली घटना में होंडा एजेंसी संचालक रमेश रूलानिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

- विज्ञापन -image description
image description

कुचामन सिटी: होंडा एजेंसी संचालक हत्याकांड, सीसीटीवी फुटेज – गोली मारते ही व्यापारी की चीख सुन लोग घबराकर भागे

- विज्ञापन -image description

घटना के बाद कुचामन का व्यापारी वर्ग बड़ी संख्या में राजकीय जिला अस्पताल पहुंचा, जहां परिजन और सैकड़ों लोग एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या से पूरे शहर में आक्रोश फैल गया। व्यापारी वर्ग ने कुचामन बंद का ऐलान किया है। वहीं मौके पर राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी भी अस्पताल पहुंचे।

- Advertisement -ishan

जब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की कोशिश की तो परिजनों ने मना कर दिया और शव लेने से भी इनकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव नहीं लिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा – आरोपियों की गिरफ्तारी हो

अस्पताल परिसर में ज्ञानाराम रणवा और एडवोकेट रमेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

एडवोकेट रमेश चौधरी ने कहा कि “जो व्यक्ति हमेशा पुलिस के नजदीक रहा, उसे लगातार धमकी के कॉल आते रहे। उसने इस बारे में सीआई से भी बात की, लेकिन धमकी देने वालों ने कहा था कि ‘यह पुलिस तुझे बचा नहीं पाएगी।’ और आज वही हुआ — शहर के बीचोबीच खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।”

एडवोकेट रमेश चौधरी ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि, “जब पिछले चार साल से धमकियां मिल रही थीं और रोहित गोदारा व लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा था, तो पुलिस ने उनसे पूछताछ क्यों नहीं की? राजस्थान में लगातार इस तरह के मर्डर हो रहे हैं – लोग गोली मारकर बेखौफ चले जाते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि “न्याय के लिए अब हम एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। जैसे ही निर्देश मिलेंगे, धरना शहर के बीचोंबीच या अस्पताल में दिया जाएगा। किसी भी बहकावे में नहीं आना है, जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।”

कुचामन सिटी में इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कुचामन में भाजपा नेता और मोटरसाइकिल शोरूम मालिक पर फायरिंग, मौत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!