कुचामन सिटी. समाज कल्याण सप्ताह के पांचवे दिन रविवार को राजकीय सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास में महिला अधिकारों की जागरूकता हेतु संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।


जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर छात्रावास की बालिकाओं के साथ संवाद किया गया और उन्हें अध्ययन, अनुशासन, दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेलकूद गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही बालिकाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया।
कुचामन सिटी: क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष दलपत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरिवंश सिंह को किया सम्मानित






