Thursday, April 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: वाहन चालक के पुत्र ने RAS-2023 में हासिल की 107वीं...

कुचामन सिटी: वाहन चालक के पुत्र ने RAS-2023 में हासिल की 107वीं रैंक, अधिकारियों ने दी बधाई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखण्ड कुचामन सिटी में कार्यरत बलबीर सिंह शेखावत जो स्वयं वाहन चालक हैं उनके पुत्र कृष्णपाल सिंह शेखावत ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2023 में रैंक 107 के साथ चयन प्राप्त किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह उनका दूसरा प्रयास था और उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में उपखण्ड कुचामन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने बलबीर सिंह शेखावत का मुंह मीठा करवा कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर दशरथ राम (अधिशाषी अभियंता), मुकेश कुमार जाट (सहायक अभियंता), चन्द्रप्रताप सिंह (कनिष्ठ अभियंता), भागीरथ राम, मोहन लाल, मुरली धर, हितेश खींची, नरसी राम, दीपक सैनी, योगेन्द्र सिंह, अनिशा बानो, मुस्ताक अली, कानाराम, निवास शर्मा, मीठू सिंह, जगदीश सिंह, प्रकाशचन्द भाटी, रघुवार सिंह, मेहबूब खान सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदेश संयुक्त मंत्री, राज. पी.एच.ई.डी तकनीकी कर्मचारी संघ, शंकर लाल चौहान ने इस अवसर पर सम्मान व्यक्त किया और युवा कृष्णपाल सिंह शेखावत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: मांगलोदी की कविता और पूजा ने RAS में लहराया परचम, सगी बहनों का एक साथ चयन

कुचामन सिटी: घाटवा के कुलदीप ने RAS में हासिल की 11वीं रैंक, दोस्त रविंद्र ने भी लहराया परचम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!