Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में महंत बालमुकुंदाचार्य ने किया गोपाष्टमी पर गौ पूजन, सामरिया सागर...

कुचामन में महंत बालमुकुंदाचार्य ने किया गोपाष्टमी पर गौ पूजन, सामरिया सागर गौशाला में हुआ छप्पन भोग कार्यक्रम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी: हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य महाराज ने गुरुवार को सेवा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध गौ सेवा समिति कुचामन गौशाला और पांचवा रोड स्थित सामरिया सागर बालाजी गौशाला में गोपाष्टमी के मौके पर गौशाला में पशुओं को स्नान कराया और उनकी पूजा-अर्चना की।

- विज्ञापन -image description
image description

कुचामन गौशाला में बालमुकुंदाचार्य के आगमन पर बड़े धूमधाम से गोपाष्टमी महोत्सव मनाया गया। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में गौ भक्त शामिल हुए।

- विज्ञापन -image description
बड़ी संख्या में पहुंचे गौ भक्त।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि कई अधर्मी हमारे मंदिरों और प्राचीन स्थलों पर कब्जा किए हुए हैं। उन्हें कानून के अनुसार वापस लाया जाएगा। इसके बाद ही वे राजस्थान की पगड़ी सम्मान (साफा) ग्रहण करेंगे।

विधायक ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म को जीवित रखने के लिए जाति, धर्म और बिरादरी छोड़कर सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने प्रत्येक सनातनी से अपनी आय का कुछ हिस्सा गौ सेवा में खर्च करने और समय-समय पर गौ सेवा करने की अपील की।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष पहाड़िया थे, जबकि श्याम सुंदर मंत्री, नंद किशोर बिड़ला, सभापति सुरेश सिखवाल और सुदर्शन राम काबरा मंचासीन थे।

सामरिया सागर बालाजी गौशाला में पहुंचे बालमुकुंदाचार्य महाराज।

इसी कड़ी में बालमुकुंदाचार्य सामरिया सागर बालाजी गौशाला पहुंचे, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां भी गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम और सेवाभाव के साथ मनाया गया। सबसे पहले दीप प्रज्वलन कर गौ पूजन किया गया। इसके बाद गौमाताओं के लिए छप्पन भोग (अन्नकूट) के साथ महाआरती और प्रसादी वितरण किया गया। छप्पन भोग का आयोजन स्व. भंवरी देवी की पावन स्मृति में अलकादेवी मोर द्वारा किया गया।

गौ पूजन किया गया।

कार्यक्रम में पधारे गौ भक्तों ने बालमुकुंदाचार्य के साथ भजन-कीर्तन, हवन तथा गौ माता का पूजन किया। इस दौरान गौ सेवा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर लाल कड़वा, मंत्री मनोज जोशी और कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: सूर्य मंदिर में अन्नकूट महोत्सव, भगवान सूर्यदेव को अर्पित किए गए छप्पन भोग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!