कुचामन न्यूज कुचामन में आज सुबह रोहित गोदारा गैंग की ओर से करवाई गई फायरिंग में गोली लगने से एक व्यापारी की मौत हो गई है। इसके बाद एक बार शहर का माहौल गरमा गया है। घटना के विरोध में शहर की स्कूलों में अवकाश घोषित करने के साथ ही बाजार भी बंद रखे गए है।



पिछले दिनों व्यापारियों को फिरौती की धमकी मिलने के बाद आज 7 अक्टूबर मंगलवार की अलसुबह 6 बजे अलसुबह कुचामन के होंडा बाइक के एजेंसी संचालक रमेश रुलानिया पर फायरिंग की घटना हुई है। हमलावर एक लग्जरी में suv में बैठकर आए और एक लड़का जिम के अंदर जाकर इसके बाद फायर किए थे। जिसमें से एक गोली रुलाणिया के कंधे के पास से लगते हुए शरीर के अंदर धंस गई। इलाज के दौरान हॉस्पिटल में रुलाणिया की मौत हो गई। सूचना पर राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी समेत शहर में प्रमुख लोग और भाजपा नेता हॉस्पिटल पहुंच गए।


रुलानिया सुबह – सुबह जिम जाते है। जिम जाते समय ही रुलानिया पर फायरिंग की घटना हुई। जिसके बाद रुलानिया को पहुंचाया हॉस्पिटल। जहां रुलानियां की मौत हो गई। दरअसल उन्हें पिछले दिनों जान से मारने की धमकी दी गई थी।

खबर अपडेट की जा रही है।
देखें अन्य खबरें
कुचामन सिटी के व्यापारी को फिर मिली रोहित गोदारा की धमकी
कुचामन न्यूज़: फिरौती की रकम न मिलने पर फिर आया लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा का कॉल
कुचामन न्यूज़: रोहित गोदारा- अब तू 20 करोड़ भी देगा, तो अपनी जान नहीं बचा सकता






