Wednesday, April 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: शहीद भगत सिंह की जयंती पर तिरंगा यात्रा निकाल कर...

कुचामन सिटी: शहीद भगत सिंह की जयंती पर तिरंगा यात्रा निकाल कर देशभक्ति की जगाई अलख

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर शनिवार को भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शहीद भगत सिंह की जयंती को यादगार बनाने के लिए देशभक्ति को समर्पित शहीद भगत सिंह की स्मृति में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

- विज्ञापन -image description
image description

तिरंगा यात्रा में युवाओं ने तिरंगा हाथों में लेकर एक स्वर में “जब तक सूरज चांद रहेगा भगत सिंह तेरा नाम रहेगा”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, और “भगत सिंह अमर रहे” जैसे देशभक्ति के नारों के जयघोष के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई। यह तिरंगा यात्रा वीर तेजाजी सर्किल से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह सर्किल पर संपन्न हुई।

- विज्ञापन -image description

शहीद भगत सिंह सर्किल पर लोगों ने भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया और युवाओं ने भगत सिंह की जीवनी से प्रेरणा ली।

इस मौके पर भगतसिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष परसाराम बुगालिया, झूमरमल, कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना राम महला, कमलकांत डोडवाडिया, मुकेश कुमार, सुभाष यादव, सुरेंद्र कुमार डोडवाडिया, सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

- Advertisement -ishan

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा डीडवाना-कुचामन की नई कार्यकारिणी घोषित

कुचामन विकास महिला मंच का भव्य डांडिया उत्सव, विजेताओं के नामों की घोषणा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!