कुचामन सिटी. फिजियो हॉस्पिटल में आज सर्व महिला मंडल मंच के तत्वाधान में वर्ल्ड फिजियोथैरेपी दिवस पर निशुल्क मेगा शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में हड्डियों की बीएमडी जांच, वीपीटी (नसों की कमजोरी की जांच), डायबिटिक न्यूरोपैथी, मसल्स स्ट्रेंथ टेस्ट (मांसपेशियों की ताकत की जांच), हीमोग्लोबिन जांच, बीएमआई (मोटापे की जांच) सहित अन्य कई जांचें की गईं।

शिविर का शुभारंभ बरवाली बालाजी धाम के संत रघुवर दास महाराज, बालक दास महाराज, पगल्या वाले बाबा धाम के रामेश्वर लाल और अन्य संतों के कर कमलों से हुआ।
कैंप में बीजेपी जिला अध्यक्ष सुनीता रांदड़, देवीलाल दादरवाल, एडवोकेट राजेश गुर्जर, सुनील चौधरी, राजकुमार फौजी, राजू कुमावत, भींवाराम कुमावत, लैब सुप्रीडेंट शिवभगवान, सत्यनाराय कुमावत, राजेश चौधरी, रामनिवास बिजारणियां, शकील राव, राजेश बारूपाल, बाबूलाल कुमावत (सीनियर रेडियोग्राफर नावा), ओमप्रकाश बारवाल, आर. पी. धाकड़, सरपंच नानूराम लीचाना, मोहन राम किरडोलियों पदमपुरा, लक्ष्मण राम लहरी जूसरी, मनमोहन दहिया रसाल, महेश जांगिड़ बरवाला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

डॉ. हरीश कुमावत ने बताया कि शिविर में कुल 343 मरीजों ने जांच और इलाज का लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन में शारीरिक गतिविधि कम होने से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। हड्डियों की जांच में 343 मरीजों में केवल 30 लोगों की हड्डियों की स्थिति सामान्य पाई गई, जो गंभीर चिंता का विषय है।
डॉ. रामनिवास ने बताया कि मेडिकल पैरामीटर के अनुसार एक व्यक्ति को पूरे दिन में कम से कम 6,000 से 10,000 कदम चलना चाहिए, जिससे शुगर और बीपी नियंत्रित रह सके।
फिजियो हॉस्पिटल ऐसे जागरूकता शिविर समय-समय पर आयोजित करता रहेगा, ताकि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी और लाभ मिल सके।






