Saturday, May 2, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: नगर परिषद की लापरवाही, दिन में भी जल रही रोड...

कुचामन सिटी: नगर परिषद की लापरवाही, दिन में भी जल रही रोड लाइटें

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर परिषद की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। शहर की कई वार्डों में दिन के समय भी रोड लाइटें जलती रहती हैं, जिससे बिजली की भारी बर्बादी हो रही है।

- विज्ञापन -image description
image description

एक ओर नगर परिषद बजट की कमी का रोना रो रही है, वहीं दूसरी ओर दिन-रात रोड लाइटें जलाकर सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। कई वार्डों में रोड लाइटें लगातार बंद रहने से अंधेरा पसरा रहता है, जबकि कुछ जगहों पर लाइटें दिन-रात बिना रोक-टोक जल रही हैं।

- विज्ञापन -image description

कुचामन सिटी में मेगा हाईवे हो या शहर के सार्वजनिक स्थान, ऐसे कई इलाके हैं जहाँ रोड लाइटें महीनों से खराब हालत में पड़ी हैं। वार्ड स्तर पर भी यही स्थिति है—कई गलियों में अंधेरा छाया रहता है, जिससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है और कई बार हादसे भी हो जाते हैं।

पार्षद लगातार अपने-अपने वार्डों की शिकायत नगर परिषद तक पहुँचा रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही। आरोप है कि नगर परिषद ने ठेका देकर जिम्मेदारी से आंखें मूंद ली हैं।

- Advertisement -ishan

स्थिति यह है कि इसका सीधा भार आम जनता के सिर पर पड़ रहा है। बिजली विभाग पहले से ही नगर परिषद से लाखों रुपए बकाया वसूलने की मांग कर रहा है। इतना ही नहीं, मार्च 2025 में बिजली विभाग ने नगर परिषद को नोटिस जारी कर 2.79 करोड़ रुपए जमा कराने के लिए भी कहा था। 

ख़बर – कुचामन न्यूज: नगर परिषद की लापरवाही से अंधेरे में रहेंगे कुचामनवासी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!