Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: दीपपुरा में जल जीवन मिशन विफल, ग्रामीण पानी के लिए...

कुचामन सिटी: दीपपुरा में जल जीवन मिशन विफल, ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन शुरू किया गया था।

- विज्ञापन -image description
image description

ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब उन्हें दूषित पानी से मुक्ति मिलेगी और पीने के लिए शुद्ध पानी मिलेगा, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण यह सपना आज तक पूरा नहीं हो पाया।

- विज्ञापन -image description

सिर्फ दिखावे के लिए घरों के बाहर लगाए कनेक्शन

विभाग ने जल जीवन मिशन के नाम पर केवल दिखावे के लिए घरों के बाहर नल कनेक्शन लगाकर छोड़ दिया है। नलों से शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं है और ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं।

दीपपुरा पंचायत में जल जीवन मिशन की खुली पोल

टोटीयां गांवों में हर घर नल योजना धरातल पर विफल साबित हो रही है। नल कनेक्शन तो मिल गए, लेकिन लोगों को पानी की एक बूंद भी नहीं मिल रही। सामाजिक कार्यकर्ता भगतसिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एवं विश्व जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष परसाराम बुगालिया के अनुसार, ग्राम पंचायत में कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं हुआ है, लेकिन कागजों पर इसे पूर्ण दिखा दिया गया है।

- Advertisement -ishan

ग्रामीणों के राशन कार्ड के आधार पर प्रत्येक राशनकार्ड धारक से 1,200 से 2,000 रुपये लिए गए, लेकिन कई घरों में कनेक्शन नहीं दिए गए। जिन घरों में कनेक्शन हैं, वहाँ भी महीनों से पानी नहीं आ रहा। ग्राम पंचायत में बनाए गए पानी के पॉइंट मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं। कई हैंडपंप भी मरम्मत के अभाव में खराब पड़े हैं। कार्यदायी संस्था द्वारा पैसे लेकर कनेक्शन न देना जांच का विषय है।

कुचामन सिटी: रामानंद वर्मा की स्मृति में आरओ शीतल जल मशीन का शुभारंभ

कुचामन सिटी: जवाहर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस पर पर्यावरण बचाने का संदेश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!