Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: खस्ता हाल सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन को...

कुचामन सिटी: खस्ता हाल सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर की बदहाल व क्षतिग्रस्त मुख्य सड़कों की समस्या को लेकर गुरुवार को ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

- विज्ञापन -image description
image description

टूटी-फूटी सड़कों के चलते आमजन को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। वहीं, लंबे समय से अधूरे पड़े सीवरेज कार्य के कारण भी कई मार्गों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।

- विज्ञापन -image description

ग्राहक पंचायत के सदस्य एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया।

जिला सचिव जितेंद्र ओझा ने बताया कि बुडसू रोड, मेडी का बास, पदमपुरा रोड, धनजी का बाग, पुराना बस स्टैंड, नया शहर, डीडवाना रोड सहित कई मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। इनका नवीनीकरण कार्य लंबे समय से लंबित है। जिला अध्यक्ष हरीश कुमावत ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो ग्राहक पंचायत इस विषय को लेकर कलेक्टर तक जाएगी।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर ग्राहक पंचायत के पर्यावरण प्रमुख महेश शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रक्षेंद्र ओझा, विधि प्रमुख सत्य प्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल सिहोटा, प्रकाश बागड़ा, अक्षय व्यास, भीकमचंद कुमावत, गजेंद्र गोदारा, अंकित सैनी, शायर गुर्जर, राहुल सेन, मनीष सेन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी में जिला प्रभारी सचिव और कलक्टर ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण

कुचामन सिटी: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवराज गौड़ ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर लहराया परचम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!