Wednesday, April 1, 2026
Homeनावां शहरनावां: सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में नवरात्रि पर्व पर डांडिया महोत्सव का...

नावां: सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में नवरात्रि पर्व पर डांडिया महोत्सव का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी। नावां-मिठड़ी रोड़ पर स्थित सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में शनिवार को नवरात्रि के अवसर में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां दुर्गा की आरती एवं 9 छोटी-छोटी कन्याओं के पूजन से हुई। कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर सम्मान स्वरूप उपहार भी भेंट किए गए। इस अवसर पर बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में विभिन्न डांडिया गीतों की धुन पर उत्साह पूर्वक नृत्य प्रस्तुत किया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए विद्यालय की ओर से विशेष पुरस्कार श्रेणियां रखी गई। नर्सरी से यूकेजी वर्ग आयुष, राधिका और अक्षिता को क्रमश: बेस्ट डांसर, बेस्ट ड्रेस अप और बेस्ट एनर्जेटिक परफॉर्मेंस का पुरस्कार दिया गया। कक्षा 1 से 3 वर्ग में लक्ष्यराज, मिस्का और भागीरथ को सम्मानित किया गया। कक्षा चार से आठ वर्ग में समायरा, दीक्षित और विराट को खिताब प्रदान किया गया।

टीचर्स में भी उत्कृष्ट प्रस्तुति और उत्साह के लिए गीतिका, सरोज, जयश्री, बबीता और महिमा को विशेष अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर अन्य सभी शिक्षक रणवीरसर, संगीता, मधु रानी और प्रतिभा, दीपिका, हरीश, सूर्यप्रकाश, यमिता भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं प्रधानाध्यापिका सुरभि दाधीच ने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने  तथा उनके प्रोत्साहन के लिए विद्यालय में सभी त्यौहार बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाए जाते है। भविष्य में भी इसी तरह मनाए जाते रहेंगे।

नावां: राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का 63वां जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित

नावां शहर के स्कूलों में बच्चों को लगाए डिप्थीरिया-टिटनेस से बचाव के टीके

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!