Monday, March 30, 2026
Homeनावां शहरनावां शहर में अगले दो दिन होगा दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर

नावां शहर में अगले दो दिन होगा दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां तहसील कार्यालय के सामने अंबेडकर भवन में गुरुवार और शुक्रवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description

उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नावां शहर में दिव्यांग मरीजों को राहत प्रदान हेतु दिव्यांग कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

गुरुवार व शुक्रवार को अंबेडकर भवन में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चिकित्सा विभाग की ओर से शिविर लगाया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से दिव्यांग लोगों का प्रमाण पत्र बनाकर उन्हें राहत दी जाएगी।

क्षेत्र के जो भी दिव्यांग जिनका अभी तक चिकित्सकीय प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है, वे इस शिविर में अपना प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!