नावां में राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का 63वां जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी ने शिक्षकों एवं शिक्षक संघ (शेखावत) की सभी मांगों और समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।


उन्होंने कहा कि जिला प्रमुख के नाते ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों को आवश्यक भौतिक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु हमेशा प्रतिबद्ध रहूंगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों की वाजिब मांगों को माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय शिक्षामंत्री तक पहुंचाऊंगा।

प्रधान प्रतिनिधि राजेश गुर्जर ने अपने आप को स्थानीय पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नावां का पूर्व विद्यार्थी बताते हुए शिक्षकों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रधानाचार्य दीपक कुमार गौड़ की प्रेरणा से 45 हजार रुपये की लागत का एयर कंडिशनर देने की घोषणा की।
कार्यक्रम की शुरुआत में उपेन्द्र शर्मा प्रदेश महामंत्री ने शिक्षकों की सभी मांगों एवं समस्याओं को अतिथियों के समक्ष बिन्दुवार विस्तार से प्रस्तुत किया। ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन राम जाखड़ व मंत्री राजकुमार पारीक ने स्थानीय ब्लॉक का वर्षभर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मंच संचालक प्रमोद पारीक (कुचामन सिटी) ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रघुवीर सिंह राठौड़, बाबूलाल जांगिड, भामाशाह गोपाल मोर, सीबीईओ नावां हरलाल सिंह कालेर, एसीबीईओ मालचंद नेटवाल, पीएमश्री विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक गौड़ और राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या वंदना चौधरी ने शिक्षकों को संबोधित कर संबल प्रदान किया।
जिला मंत्री मोहम्मद शकील एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण राम खोखर ने जानकारी दी कि सम्मेलन में प्रदेश प्रतिनिधि चेतन प्रकाश राजपुरोहित, रामस्वरूप चौधरी, रामलाल चौधरी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, वयोवृद्ध शिक्षक नेता सम्पतलाल स्वामी, अनिल माथुर, विजय डूकिया, नानुराम गोदारा (लाडनूं), पंकज चौधरी (मकराना), रामदेव गुलेरिया (मौलासर), गिरधारी ढाका (डीडवाना), संजय खटीक (कुचामन), प्रदेश महिला मंत्री सुनिता सिहाग, जिला महिला मंत्री विमला चौधरी, सुभाष गौड़, महेश निनावत (परबतसर), सभा अध्यक्ष सहदेव मंडा, जिला कोषाध्यक्ष शिवदान खोरी, भागीरथ महला, भींवाराम भाकर, किस्तुरमल वर्मा, प्रेमलता चौधरी, रामनिवास मिर्धा, मेघाराम बुगालिया सहित जिले के सातों ब्लॉकों से सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पेमाराम ढाका, जिला अध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) ने की। उन्होंने आये हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों, सहयोगी स्टाफ, कार्यकर्ताओं एवं स्काउट्स का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
नावां शहर के स्कूलों में बच्चों को लगाए डिप्थीरिया-टिटनेस से बचाव के टीके
नावां: श्री श्याम परिवार समिति के अष्टम वार्षिकोत्सव में शाही रथ यात्रा एवं भजनों की धूम






