नावांसिटी. विश्व विख्यात सांभर झील किनारे नावां-जाब्दीनगर रोड़ पर स्थित पगल्या वाले बाबा धाम परिसर में 18वाँ मेला महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया।


इस अवसर पर भगवान की विभिन्न झांकियां सजाने के साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मेला महोत्सव के दौरान प्रात: सवा आठ बजे से हवन का आयोजन किया गया। जिसमें 21 श्रद्धालुओं ने सपत्निक वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां दी।

जिसके पश्चात मंदिर परिसर में मेला भरा गया। मुख्य पीठ दादू धाम, नरेना के पीठाधीश्वर ओमप्रकाश दास महाराज ने भी मेले में पहुंच कर सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। हजारों लोगों ने पगल्या वाले बाबा के दर्शन लाभ लिए। मेला महोत्सव के दौरान दिन भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। धाम में महंत रामेश्वर दास महाराज का लोगों ने माला पहनाकर आशीष लिया।
मेले के दौरान लोगों ने चाट-पकौड़ी का भी आनंद लिया। मेला महोत्सव पर मंदिर परिसर में भगवान की सजीव झांकियां सजाई गई जो कि श्रद्धालुओं के लिए विशेषकर आकर्षित करने वाली थी। इसके साथ ही कच्छी घोड़ी व राजस्थानी ओर लोक गीतों पर कलाकारों की ओर से नृत्य किया गया।

नावां अस्पताल में डॉक्टर को धमकी, एससी/एसटी एक्ट में पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज






