Sunday, March 29, 2026
Homeनावां शहरनावां में कौमुदी पथ संचलन, पूरे जिले में 100 से अधिक स्थानों...

नावां में कौमुदी पथ संचलन, पूरे जिले में 100 से अधिक स्थानों पर होंगे आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की अपनी अनवरत यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण कर शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

शताब्दी वर्ष के अवसर पर डीडवाना कुचामन ज़िले में 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक 100 से अधिक स्थानों पर पथ संचलन आयोजित किए जाने की तैयारी जारी है।

- विज्ञापन -image description

इसी कड़ी में शुक्रवार रात 8 बजे नावां नगर में मशालों की रोशनी में कौमुदी पथ संचलन निकाला गया। यह संचलन तहसील के पीछे श्रीराम बस्ती से प्रारंभ होकर नगर की विभिन्न बस्तियों से होकर गुजरा।

संचलन को लेकर स्वयंसेवकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नगर में पहली बार इस प्रकार का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसे देखकर नगरवासियों में भी एक अलग ही जोश एवं उत्साह देखने को मिला।

- Advertisement -ishan

शुक्रवार रात जब सैकड़ों स्वयंसेवक संघ की पूर्ण गणवेश में एक साथ घोष के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे, तो लोगों ने भारत माता की जय के उद्घोष से पूरे शहर को गूंजायमान कर दिया। पथ संचलन में संघ संस्थापक, डॉ. साहब, गुरुजी, और भारत माता की झांकी ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की तैयारी देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि 12 अक्टूबर को होने वाला विशाल द्वि-धारा पथ संचलन और भी भव्य होगा।

इसके अलावा, संचलन की तैयारी के लिए रविवार को दोपहर बाद नगर में शहर के सभी व्यवसायी और प्रबुद्ध वर्ग की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संघ के जिला प्रचारक अशोक विजय का मार्गदर्शन मिला।

संघ के कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि यह द्वि-धारा संचलन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!