Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: 5179वाँ महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2025 का कल से होगा शुभारंभ

कुचामन सिटी: 5179वाँ महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2025 का कल से होगा शुभारंभ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अग्रवाल समाज समिति के तत्वावधान में 5179वाँ महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2025 का शुभारंभ कल रविवार, 14 सितम्बर से होगा। यह महोत्सव 23 सितम्बर तक विविध धार्मिक, सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description

कल ध्वजारोहण से होगी शुरुआत

रविवार प्रातः 9:15 बजे ध्वजारोहण के साथ महोत्सव का उद्घाटन होगा। इस अवसर पर नथमल निमोदवाला, अर्पित अग्रवाल व पवन मिठड़ीवाला संयोजक रहेंगे। ध्वजारोहण उपरांत अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।

- विज्ञापन -image description

दोपहर 2 बजे Flip the Earth प्रतियोगिता (कक्षा 4-6), शाम 4 बजे जम्पिंग ब्लास्ट (कक्षा 1-3) और शाम 6 बजे युवक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता पारीक कॉलोनी स्टेडियम में होगी।

15 सितम्बर को महिलाओं के लिए कार्यक्रम
सोमवार दोपहर 2 बजे Makeup Artist प्रतियोगिता (महिला वर्ग) होगी। शाम 4 बजे युवती वर्ग में स्पाइडर गेम और शाम 6 बजे कक्षा 4-6 के लिए टॉवर का पॉवर प्रतियोगिता रखी गई है।

- Advertisement -ishan

पूरे सप्ताह चलेगा आयोजन

16 सितम्बर को Dice Master और G.K. Quiz, 17 सितम्बर को महिलाओं के लिए हाऊजी व युवक वर्ग की बैडमिंटन, 18 सितम्बर को फैंसी ड्रेस व प्रतिभा सम्मान, 19 सितम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम और Legend of Ludo, 20 सितम्बर को महा गरबा रास, 21 सितम्बर को जैन स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताएं, 22 सितम्बर को प्रभात फेरी, हवन-पूजन, महाआरती और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

23 सितम्बर मंगलवार को शाम 6:15 बजे सरला बिड़ला कल्याण मंडपम् में महाप्रसाद के साथ महोत्सव का समापन होगा।

समिति की ओर से कहा गया है कि शोभायात्रा में पुरुष सफेद, महिलाएं केसरिया व युवतियाँ सफेद परिधान और लाल दुपट्टा में शामिल हों। 22 सितम्बर को सभी बन्धु अपना कारोबार बंद रखकर कार्यक्रमों में भाग लें और संगठन शक्ति का परिचय दें।

सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उसी समय पुरस्कृत किया जाएगा। विशेष रूप से 18 सितम्बर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और अग्रसेन जयंती महोत्सव के विशिष्ट सहयोगियों का सम्मान होगा। गरबा रास 20 सितम्बर को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक कल्याण मंडपम् में होगा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!