Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: रामानंद वर्मा की स्मृति में आरओ शीतल जल मशीन का...

कुचामन सिटी: रामानंद वर्मा की स्मृति में आरओ शीतल जल मशीन का शुभारंभ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी। लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट सेवा ट्रस्ट द्वारा रामानंद वर्मा की स्मृति में सीबीईओ कार्यालय में आरओ प्लांट सहित शीतल जल मशीन स्थापित कर लोगों के लिए स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने का सेवा कार्य किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्य उनकी धर्मपत्नी मुन्नी देवी वर्मा और पुत्र एवं क्लब निदेशक लॉयन चन्द्रकुमार वर्मा के सौजन्य से संपन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर सीबीईओ भवरलाल, एसीबीईओ दिनेश सिंह, सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष लॉयन राम काबरा और क्लब अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत लॉयन विष्णु मोयल, लियो क्लब अध्यक्ष लियो कुणाल शर्मा और उपाध्यक्ष लियो अविनाश जैन ने दुपट्टा पहनाकर किया।

सीबीईओ भवरलाल ने वर्मा परिवार और क्लब के सदस्यों की इस नेक पहल की सराहना की। एसीबीईओ दिनेश सिंह ने कार्यालय के क्षतिग्रस्त कक्ष की जानकारी दी, जिस पर लॉयन राम काबरा ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इसका जीर्णोद्धार करवा दिया जाएगा।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर कैंटीन इंचार्ज जबरसिंह, कुचामन डिफेंस एकेडमी के निदेशक बालूराम पौंड, प्रशासनिक अधिकारी सूरजप्रकाश गौड़, भागीरथ बुरड़क, पूरणमल, नेमाराम, किशोरसिंह, सुरेश, नवनीत, नितेश, प्रहलाद सिंह, कमल, श्रीराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कुचामन सिटी: जवाहर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस पर पर्यावरण बचाने का संदेश

कुचामन सिटी में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना का दौरा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!