कुचामन सिटी. नागौर व डीडवाना–कुचामन जिले के एकमात्र फिजियो हॉस्पिटल में सर्व महिला मंडल मंच के तत्वावधान में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा।


यह शिविर रविवार 28 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

इस मेगा शिविर का संचालन वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. हरीश कुमावत (हड्डी, जोड़, लकवा व नस रोग विशेषज्ञ, बीपीटी, एमपीटी (न्यूरोलॉजी), सीएमटी, कपिंग चिकित्सक, सीएनडीटी, फेलोशिप इन स्कैल्प एक्यूपंक्चर) द्वारा किया जाएगा।
निःशुल्क जांचें –
शिविर में 5000 रुपए तक की जांचें बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिनमें शामिल हैं –

- बीएमडी (हड्डी की जांच)
- वीपीटी (कमजोर नसों की जांच)
- मांसपेशियों की ताकत की जांच
- रक्त शर्करा एवं रक्तचाप
- हिमोग्लोबिन की जांच
- बॉडी मास इंडेक्स (मोटापे की जांच)
साथ ही सभी प्रकार के एक्स-रे केवल 150 रुपए में उपलब्ध होंगे।
इलाज व परामर्श
शिविर में घुटनों का दर्द, पुराना कमर दर्द (डिस्क समस्या), साइटिका (पीआईवीडी), एड़ी का दर्द, लकवा, कोहनी का दर्द, हाथ-पैरों में दर्द व सुन्नपन, कंधों का जाम होना व दर्द, जीबीएस (पूरे शरीर में लकवा), चलने में समस्या, टीकेआर एवं एसीएल (घुटनों के ऑपरेशन के बाद की कसरत), बच्चों में जन्मजात बीमारियों की फिजियोथेरेपी, गठिया, खेल संबंधित चोटें इत्यादि का परामर्श व इलाज किया जाएगा।
यह शिविर उत्तरी गेट, कृषि मंडी रोड, टॉवर के पास, अम्बा कॉलोनी, कुचामन सिटी स्थित डॉ. हरीश फिजियो हॉस्पिटल, एडवांस रिहैबिलिटेशन एवं फिजियोथेरेपी केंद्र में आयोजित होगा।






