Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: मां शाकंभरी मंदिर में शारदीय नवरात्र में भव्य भजन संध्या...

कुचामन सिटी: मां शाकंभरी मंदिर में शारदीय नवरात्र में भव्य भजन संध्या और महाआरती का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. मां शाकंभरी मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत भव्य भजन संध्या का आयोजन अष्टमी 30 सितंबर (मंगलवार) को किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description

सचिव सुतेंद्र सारस्वत (मां शाकंभरी सेवा मंडल ट्रस्ट) ने बताया कि इस भजन संध्या में शिम्भू सिंह एंड पार्टी रूपपुरा, जय साहब एंड पार्टी के साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा मां भगवती के चरणों में भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

- विज्ञापन -image description

भजन संध्या के दूसरे दिन एक अक्टूबर (बुधवार) नवमी तिथि को प्रातः 9:15 बजे नवरात्रि के दौरान 9 दिवस तक चले महा दुर्गा सप्तशती के अध्यायों का यज्ञ द्वारा पूर्णाहुति दी जाएगी। हवन के पश्चात मैया की महाआरती की जाएगी। महाआरती के पश्चात आमंत्रित कन्याओं का पूजन करके भोजन कराकर दिव्य द्रव्य दक्षिणा अर्पित की जाएगी।

महानवमी की संध्या में होने वाली महाआरती का समय संध्या 7:15 बजे निर्धारित किया गया है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: प्राचीन मंदिरों के सामने सड़कों पर गंदगी का सैलाब, श्रद्धालु परेशान – नगरपरिषद मौन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!