कुचामन सिटी. महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर विशेष सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया।


कार्यक्रम के तहत सबसे पहले अध्यक्ष सारिका चौधरी सहित कार्यकर्ता डीडवाना-कुचामन जिले की गौशालाओं में पहुंचे। वहां उन्होंने गौ माता को अपने हाथों से गुड़ और हरा चारा अर्पित किया और जीव सेवा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

इसके बाद महिला कांग्रेस की टीम राजकीय जिला अस्पताल पहुंची, जहां मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
कार्यक्रम के अगले चरण में सारिका चौधरी कच्ची बस्तियों में बच्चों के पास पहुंचीं, जहां उन्होंने बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।

साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के नाम पर पौधारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा मिले।
महिला कांग्रेस का उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना और प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन को सामाजिक कल्याण के कार्यों के माध्यम से यादगार बनाना रहा।
कुचामन सिटी में दशहरे की धूम, 50 फीट रावण दहन के लिए तैयार स्टेडियम






