कुचामन सिटी. दाधीच भवन में त्याग मूर्ति महर्षि दधीचि जयंती का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। 2 दिवसीय इस कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि को भजन संध्या का आयोजन हुआ तथा बच्चों व महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महर्षि दधीचि जयंती के अवसर पर हवन एवं सम्मान समारोह भी रखा गया।


समारोह की अध्यक्षता दाधीच सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद व्यास ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष घनश्याम गौड़ और पारीक समाज के अध्यक्ष सहित मंच पर बजरंग दाधीच भांवता वाले, नवल दाधीच, नरेंद्र शर्मा, सांवरमल भांवता वाले, पुसालाल जलधारी और राजकमल मिश्रा विराजमान रहे।

अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा बंधन के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रतिभावान खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरण भी किया गया।
नगर परिषद सभापति ने कहा कि सामाजिक स्तर पर इस प्रकार की गतिविधियां उत्साहवर्धन का कार्य करती हैं। वहीं ब्राह्मण समाज अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ समाज ही श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण की नींव रखता है।

कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत मिश्रा ने किया। अंत में सचिव पवन दाधीच ने सभी पधारे हुए अतिथियों एवं उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अरुण जलधारी, बाबूलाल दाधीच, राजेश अड़कसर वाले, जगदीश जलधारी, गोपाल गंगा वाले, कमल जलधारी और महेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे।
कुचामन सिटी: तेजाजी महाराज की भव्य यात्रा सैकड़ों वाहनों के साथ सुरसुरा धाम के लिए रवाना






