Sunday, April 19, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: तेजाजी महाराज की भव्य यात्रा सैकड़ों वाहनों के साथ सुरसुरा...

कुचामन सिटी: तेजाजी महाराज की भव्य यात्रा सैकड़ों वाहनों के साथ सुरसुरा धाम के लिए रवाना

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. लोकदेवता तेजाजी महाराज की भक्ति में डूबा कुचामन शहर सोमवार 1 सितंबर को श्रद्धा और उत्साह से सराबोर हो उठा।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

वीर तेजाजी संघ के बैनर तले कुचामन से सुरसुरा धाम तक निकली 7वीं भव्य विशाल वाहन यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों वाहनों और करीब 400 वाहनों और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने पूरे माहौल को धार्मिक रंग में रंग दिया।

सुबह 8:15 बजे तेजा सर्किल से रवाना हुई इस विशाल शोभायात्रा में हर वाहन पर तेजाजी के ध्वज और चित्र सजे थे। पुरुष परंपरागत धोती-कुर्ता और साफा पहनकर तथा महिलाएं-लड़कियां पीला पोमचा और पारंपरिक परिधान धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। रास्ते भर जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और श्रद्धालुओं पर पुष्पवृष्टि की गई।

- Advertisement -ishan

इस ऐतिहासिक यात्रा में बनवारी टोंक वाले लीलण घोड़ी डांस, बाल कलाकार प्रदीप खीचड़ सहित अनेक कलाकारों की प्रस्तुतियां हुईं।

साथ ही कच्ची घोड़ी नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। शोभायात्रा में वीर तेजाजी महाराज, कर्मा बाईजी, राणा बाईजी, धन्ना भगत और महाराजा सूरजमल की सजीव झांकियां सजाई गईं। इसके अलावा 21 घोड़ियाँ, 11 ऊंट, 21 डीजे और अनेक पालकियां भी यात्रा का हिस्सा बनीं। पूरा शहर तेजाजी महाराज की जय के नारों से गूंज उठा।

तेजाजी सर्किल से रवाना होकर यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों – सीकर रोड, पुराना बस स्टैंड और लायन्स सर्किल से होते हुए सुरसुरा धाम के लिए रवाना हुई। मार्गभर श्रद्धालु पैदल शामिल हुए और विभिन्न प्रकार की झांकियों ने शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री एवं नावां विधायक विजयसिंह चौधरी, कांग्रेस के उप मुख्य सचेतक और नावां से पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी सहित समाज के अनेक नेता और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर, तापमान में आई गिरावट

लाडनूं: हीरावती गांव में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!