कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने नेक्स्ट-जेन जीएसटी रिफॉर्म्स अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रदेशभर में जिला संयोजकों की घोषणा की है।


इस सूची में भाजपा नागौर देहात के जिला महामंत्री डॉ. देवीलाल दादरवाल (कुचामन सिटी) को जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गोथवाल द्वारा 10 सितम्बर 2025 को जारी की गई।

डॉ. दादरवाल ने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने कहा कि वे अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
जिला अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने कहा कि “भाजपा संगठन सामूहिक शक्ति से चलता है। डॉ. दादरवाल को मिली यह जिम्मेदारी संगठन को और मजबूत करेगी।”






