कुचामन सिटी में सांस्कृतिक विविधता और शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रतीक टैगोर महाविद्यालय ने एनएसएस के तत्वावधान में नव रंग रास् नामक गरबा महोत्सव का आयोजन किया।


इसका स्लोगन था नौ रंगो की रौनक एकता की पहचान। महाविद्यालय प्रशासन ने इसे परंपरा से अलग, दिन के उजाले में आयोजित कर नई पहल की।

महाविद्यालय के मुख्य प्रांगण में पारंपरिक सजावट, फूलों की माला, रंगोली और दीप प्रज्वलन के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय निदेशक सीताराम चौधरी ने गरबा और नवरात्र के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और नैतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को शुभकामनाएँ दीं।
गरबा नृत्य में छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे घाघरा-चोली, कुर्ता-पायजामा और दुपट्टों में शानदार प्रस्तुति दी। आरती का आयोजन रौनक एवं ग्रुप द्वारा किया गया। नेहा माथुर एवं ग्रुप, पलक एवं ग्रुप, धारा एवं ग्रुप, राधिका एवं ग्रुप, सीमा एवं ग्रुप, वर्षा एवं ग्रुप, मोनिका एवं ग्रुप, सुनीता एवं ग्रुप ने प्रस्तुतियाँ दीं।

मुख्य अतिथि प्राचार्या बेला हुड ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को संस्कृति और जड़ों से जोड़ते हैं। प्राचार्य डॉ अखिलानंद पाठक ने छात्रों को संस्कृति और मूल्यों के पालन की प्रेरणा दी।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ परिधान, सर्वश्रेष्ठ संबंधता और सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के आधार पर पुरस्कार दिए गए। निर्णायक बेला हुड, रामुराम महला एवं बजरंग कॉटिया ने विजेताओं की घोषणा की। प्रथम स्थान मोनिका एवं ग्रुप, द्वितीय स्थान राधिका एवं ग्रुप एवं तृतीय स्थान रौनक एवं ग्रुप ने प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्रबंधक डॉ. पी. एस. चौहान ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, आयोजन समिति और छात्रों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की सफलता में विमला चौधरी, सुनीता चौधरी, प्रिया कंवर, आरती कनोई, रचना मीणा, शबनम, रुकमा निकिता एवं कमोद का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन मोनिका चौधरी एवं दिनेश ने किया। सचिव राजेश चौधरी, प्राचार्य डॉ बाबूलाल बुनकर, एनएसएस अधिकारी भोमाराम चौधरी, डॉ मुकेश बगड़िया, कमलेश कुमार जाट, परमाराम सहित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कुचामन सिटी: भाजपा नेताओं की अनदेखी से नगर परिषद आयुक्त एपीओ, सचिव ने संभाला कार्यभार






