Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जैन समाज का 15वां प्रतिभाओं एवं व्रतियों का सम्मान समारोह...

कुचामन सिटी: जैन समाज का 15वां प्रतिभाओं एवं व्रतियों का सम्मान समारोह सम्पन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी। दसलक्षण पर्व के समापन अवसर पर जैन समाज का 15वां प्रतिभाओं एवं व्रतियों का सम्मान समारोह 7 सितम्बर 2025 को वृन्दावन गार्डन में जैन वीर मंडल के तत्वावधान में आयोजित हुआ। यह समारोह गंगवाल परिवार के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

संस्था मंत्री सुभाष पहाड़िया ने बताया कि जयकुमार पहाड़िया, विनोदकुमार एवं दानदाता परिवार द्वारा भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

संस्था कोषाध्यक्ष देवेंद्र पहाड़िया ने जानकारी दी कि सबसे पहले दसलक्षण व्रत करने वाली व्रतियों दीपिका बड़जात्या, राखी पाटोदी, अमन पाटोदी, सुशीला पहाड़िया का माला, मुकुट, शॉल व प्रशस्ति पत्र से सम्मान हुआ।

- Advertisement -ishan

रत्नत्रयजी व दीपक तेला करने वाली 18 व्रतियों – सोनु झांझरी, खुश्बु बज, मीना पहाड़िया,  मुस्कान काला, साक्षी झांझरी, किंजल बज, प्रियदर्शनी बज, इशिता गंगवाल, विधि अजमेरा, मिताली पांड्या, दीक्षा झांझरी, देवाग काला, दीक्षान्त काला, निमित पाटोदी, अनिरुद्ध रावंका, दक्ष जैन, रौनक जैन को भी संस्था द्वारा तिलक, माला व मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।

संस्था उपमंत्री अशोक झांझरी ने बताया कि जैन समाज की 27 प्रतिभाओं को उच्च शिक्षा व परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक लाने पर सम्मानित किया गया।

इनमें डॉ. आदित्य जैन (एमबीबीएस), अभिषेक पहाड़िया (सीए), पलक जैन (सीएस), रौनक जैन (बीटेक), पूजा जैन, जाह्नवी जैन (एमबीए), छाया पाटोदी, मेघना जैन (पीजीडीएम), गरीमा पांड्या (एमएससी) सहित कई विद्यार्थी शामिल रहे।

सीनियर सेकेंडरी व सेकेंडरी स्तर पर भी सर्वोत्तम अंक लाने वाली प्रतिभाओं – सक्षम जैन, दीक्षा जैन, सम्यक बड़जात्या, संयम पहाड़िया, कशिश जैन, आदिश गंगवाल, सलोनी काला, तनीषा डोसी, यश जैन, ईशा पाटोदी, खुशी काला, सिद्धांत जैन, सुहाना झांझरी, चार्वी गंगवाल, महिमा सेठी, तन्मय झांझरी, यथार्थ डोसी व पुलकित झांझरी को भी मेडल, सम्मान पत्र व तिलक-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

पंडित सुमित शास्त्री, सुनिल भैया व अजय जैन ने समाज के सेवा प्रकल्पों — जैसे मेडिकल उपकरण योजना, रक्तदान शिविर व जरूरतमंदों की सहायता — की सराहना की।

कार्यक्रम में समाज के गणमान्य दंपती भगवती देवी-कमलकुमार पहाड़िया, श्रावक श्रेष्ठी लालचन्द पहाड़िया व श्राविका श्रेष्ठी शांति देवी अजमेरा का भी माला, मुकुट, शॉल व सम्मान पत्र देकर सम्मान हुआ।

इस अवसर पर 2026 के प्रतिभाओं एवं व्रतियों का सम्मान समारोह के लिए पानादेवी धर्मपत्नी स्व. कैलाशचन्द पहाड़िया परिवार तथा 2027 के समारोह हेतु नथमलजी गंगवाल परिवार द्वारा आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में अशोककुमार अजमेरा, प्रमोद पांड्या, अभिषेक पाटनी, सचिन गंगवाल, विकास पहाड़िया, सुरेशकुमार गंगवाल, अजित पहाड़िया, तेजकुमार बड़जात्या, राजकुमार बज, सुभाष गंगवाल, संदीप पांड्या, रौनक कासलीवाल व गुंजन गंगवाल का सहयोग रहा।

मंच संचालन अशोक झांझरी व सुभाष रावंका ने किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!