Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने शहरी नरेगा और पौधारोपण कार्यों...

कुचामन सिटी: जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने शहरी नरेगा और पौधारोपण कार्यों का किया निरीक्षण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत शनिवार को कुचामन के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था, शहरी नरेगा एवं पौधारोपण कार्यों का निरीक्षण किया।

- विज्ञापन -image description
image description

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने शहरी नरेगा के तहत चल रहे सफाई एवं अन्य कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को शहर की स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड के निकट नगर परिषद कुचामन द्वारा किए गए पौधारोपण कार्यों का भी अवलोकन किया। मौके पर डॉ. खड़गावत ने स्वयं भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!