Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जवाहर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस पर पर्यावरण बचाने का...

कुचामन सिटी: जवाहर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस पर पर्यावरण बचाने का संदेश

प्रकृति एवं पर्यावरण को बचाना है तो सादगी भरे जीवन के साथ पेड़ों की ओर लौटना होगा – सीबीईओ खोखर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. स्टेशन रोड स्थित जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस विशेष संदेश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल खोखर रहे, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्या मंजू चौधरी ने की।

- विज्ञापन -image description
image description

विद्यालय के छात्रों ने ओजोन परत के विघटन, उसके दुष्प्रभाव और बचाव के उपायों पर मॉडल, चार्ट और पोस्टर प्रदर्शित किए। ओजोन होल का निर्माण और रोकथाम विषय पर प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। इको क्लब वॉलिंटियर्स ने सूर्य, पृथ्वी, अग्नि, जल और आकाश के साथ ओजोन परत के संबंध को दर्शाता मॉडल बनाया।

- विज्ञापन -image description

सीबीईओ खोखर ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रयासों की सराहना की और कहा कि आधुनिकीकरण की अंधी दौड़ में मनुष्य ने प्रकृति से बड़ा खिलवाड़ किया है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग, सूखा, बाढ़ और ओजोन परत विघटन जैसी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हुई हैं। रेफ्रिजरेटर व फ्रिज से निकलने वाली क्लोरोफ्लोरोकार्बन गैस ओजोन परत को नष्ट कर पराबैंगनी किरणों को धरती तक पहुँचा रही है, जिससे मनुष्य और वनस्पति प्रभावित होंगे। समाधान है – सादगीपूर्ण जीवन और पेड़ों की ओर लौटना।

प्रधानाचार्या मंजू चौधरी ने छात्रों को वृक्षारोपण, प्लास्टिक से परहेज और प्रदूषण कम करने का आह्वान किया।

इको क्लब प्रभारी डॉ. भंवरलाल गुगड़ ने बताया कि 1984 में अंटार्कटिका पर ओजोन परत में छेद पाया गया, जिसके बाद 16 सितंबर 1987 को मॉन्ट्रियल (कनाडा) में अंतरराष्ट्रीय संधि हुई।

16 सितंबर 1994 से विश्व ओजोन दिवस मनाया जा रहा है।

- Advertisement -ishan

यदि क्षरण यूँ ही जारी रहा तो कैंसर, मोतियाबिंद, त्वचा रोग, जलीय पादपों पर असर और फसलों की उत्पादन दर घटने का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने सीएफसी-रहित रेफ्रिजरेटर, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार और 3R फार्मूला (Recycle, Reuse, Refuse) अपनाने पर जोर दिया।

विज्ञान प्रभारी गोपाल गांधी ने जैविक खाद व जैविक कीटनाशक ट्राइकोडर्मा हर्जियनम के प्रयोग की सलाह दी। पर्यावरण प्रेमी मनोज भारद्वाज ने छात्रों से हर वर्ष 10 दिन प्रकृति संग बिताने का आग्रह किया। व्याख्याता हकीम अली खान ने मिट्टी के बर्तनों के उपयोग की शपथ ली।

सीबीईओ खोखर ने ग्रीन परेड रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जवाहर स्कूल से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी, गोल प्याऊ, मुख्य बाजार होते हुए पुनः विद्यालय पहुँची। छात्रों ने पेड़ लगाओ, ओजोन बचाओ जैसे नारे लगाए।

इको क्लब वॉलिंटियर्स ने सब्जी मंडी में 221 कपड़े के थैले वितरित कर प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दिया। इसके बाद लवकुश वाटिका में 211 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी राजेश चौधरी, व्याख्याता हिम्मत सिंह, मीनाक्षी राठौड़, मंजू कुमावत, राज गोठवाल, उमा सारस्वत, सरोज शेखावत, संतोष देथा, पूनम मीणा, सोनू सोनी, एजाज खान, प्रशासनिक अधिकारी नौरतन, देवेंद्र सोनी, मनोज भारद्वाज, रामस्वरूप चौधरी, दयाराम कलावत, सुरज्ञान चौधरी सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

कुचामन सिटी में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना का दौरा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!