कुचामन सिटी. राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा डीपीसी वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 की प्रक्रिया के अंतर्गत पीएमश्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड स्थित जवाहर स्कूल कुचामन सिटी के चार व्याख्याताओं को उप-प्राचार्य पद पर पदोन्नति मिली।


उप-प्राचार्य पद पर पदोन्नत होने वाले व्याख्याताओं में सीमा महरौलिया, डॉ. भंवर लाल गुगड़, हाकिम अली खां एवं मोनिका चौधरी शामिल हैं। चारों ने आज विद्यालय में ही यथास्थान उप-प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने सभी का पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया।
उन्होंने पदोन्नत उप-प्राचार्यों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “प्रशासनिक दायित्व एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, किंतु मुझे विश्वास है कि मेरे व्याख्याता अब उप-प्राचार्य पद पर भी अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ करेंगे।”

कार्यग्रहण अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। इनमें एमजीजीएस कड़वा का बांसड़ा के प्रधानाचार्य बख्तावर सिंह राजपुरोहित, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोलाया के प्रधानाचार्य रमेश कुमावत, जवाहर स्कूल के पूर्व उप प्राचार्य रामनिवास साहू, बानुड़ा स्कूल में कार्यरत प्रधानाचार्य जाहिर अली खान, प्रशासनिक अधिकारी संदीप जोशी, कृषि विज्ञान व्याख्याता गोपाल गांधी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नोरतन, हेड क्लर्क रामकरण मांझू, गिरधारी लाल, टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के जीवविज्ञान व्याख्याता केशव कुमावत, सोनू सोनी तथा रतनलाल कुमावत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर को यादगार बनाने के लिए उपप्राचार्य पद पर पदोन्नत होने वाले इको क्लब प्रभारी डॉ. भंवर लाल गुगड़ ने कार्यक्रम को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा।
उन्होंने लवकुश वाटिका में 35 करंज के पौधे वाटिका कार्मिक राजूराम बुगालिया की सहायता से लगवाकर इस विशेष दिन को हरित उत्सव का रूप दिया तथा वाटिका में पूर्व में इको क्लब द्वारा लगाए गए पौधों की सिंचाई हेतु दो टैंकर पानी की व्यवस्था भी की गई। नवपदस्थापित उप-प्राचार्यों की पदोन्नति पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों में प्रसन्नता की लहर है।
कुचामन सिटी: स्कूल बस बिना परमिट के चलाने पर आरटीओ ने की कार्रवाई, वाहन सीज






