कुचामन सिटी। अग्रसेन जयंती 2025 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। बच्चों के लिए “फैंसी ड्रेस” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


जिसमें तीन ग्रुप्स के बच्चों ने शिवजी, रानी लक्ष्मीबाई, कृष्ण भगवान, राधा रानी, विष्णु भगवान, ऑपरेशन सिंदूर जैसे सामाजिक और धार्मिक पात्रों के रूप में प्रस्तुति दी।

ग्रुप ए में प्रथम स्थान लक्ष्य मोर, द्वितीय नित्या मीठड़ीवाला व दित्या मोर रहे। ग्रुप बी में प्रथम अहान मित्तल, द्वितीय चित्रांश बंसल, और ग्रुप सी में प्रथम सारांश बंसल, द्वितीय मिष्टी अग्रवाल रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. विजय कुमार गुप्ता, संतोष बंसल, व डॉ. अंतिमा अग्रवाल शामिल थे।
इस अवसर पर समाज की उभरती प्रतिभाओं और विशिष्ट सहयोगियों का भी सम्मान किया गया। इस साल सीए, सीएमए, सीएफए, बीटेक, और राज्य स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं के साथ-साथ 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रथम-द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रों को भी सम्मानित किया गया। अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष नंदकिशोर सांभरवाला ने बच्चों और युवाओं को प्रोत्साहित किया।

युवती वर्ग के लिए “यस/नो” प्रतियोगिता 19 सितम्बर को आयोजित की गई, जिसमें पीहू मोदी ने प्रथम और सपना बरवाली वाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं युवक वर्ग के लिए “लीजेंड ऑफ लूडो” प्रतियोगिता में पीयूष बंसल ने प्रथम और रोहित लाम्बावाला ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
18 सितम्बर को कक्षा 7 से 10 के छात्रों के लिए लॉजिक का लड्डू प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें अंतिमा अग्रवाल प्रथम और लक्षिता अग्रवाल द्वितीय रहीं।
महिला मंडल द्वारा 19 सितम्बर को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवती एवं महिलाओं ने भरतनाट्यम, नाट्य प्रस्तुतियाँ और कविताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। गणेश वंदना और अग्रसेन वंदना की प्रस्तुति मिष्टी अग्रवाल, जिया मोर, रचना और रोमी अग्रवाल ने दी।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति मोर ने किया और अध्यक्ष निर्मला खोखरिया, सचिव सुनीता मण्डावाला, कोषाध्यक्ष संगीता पेमजीवाला उपस्थित रहीं।






