मकराना. नगर परिषद कार्यालय और पंचायत समिति कार्यालय के सामने सड़कों पर सीवरेज जाम होने से गंदा पानी फैल गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें लबालब गंदे पानी से भर गईं। इस समस्या के विरोध में मंगलवार को मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत खुद गंदे पानी में बैठकर विरोध प्रदर्शन किए और बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


विधायक ने नगर परिषद में चल रहे शहरी सेवा शिविर को लेकर भी आरोप लगाया कि अधिकारी कमीशन लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “यहाँ तो पोपा बाई का राज है, ना सड़कें सुधर रही हैं, ना लाइटें लग रही हैं और गंदे पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है।”

दरअसल, लंबे समय से मकराना में सीवरेज जाम होने से जगह-जगह गंदा पानी भर रहा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के विरोध में मंगलवार को विधायक अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और गंदे पानी में बैठकर विरोध जताया। इस दौरान कई अधिकारी मौके पर आए और उन्हें समझा-बुझाकर वहां से उठाया गया।
कुचामन सिटी: भाजपा पार्षद ने कैबिनेट मंत्री पर लगाए आरोप, नगर परिषद घेराव की दी चेतावनी






