कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी नागौर देहात की ओर से सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं नेक्स्ट जनरेशन GST सुधार अभियान के अंतर्गत रविवार को टैगोर डिग्री कॉलेज, कुचामन में संयुक्त जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने की। मुख्य वक्ता भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने अपने उद्बोधन में कहा कि “भाजपा केवल चुनाव जीतने का साधन नहीं, बल्कि सेवा, आत्मनिर्भरता और सुधार की प्रेरक शक्ति है। सेवा पखवाड़ा समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुँचाने का अभियान है, आत्मनिर्भर भारत अभियान युवाओं और उद्यमियों के आत्मविश्वास का प्रतीक है और GST सुधार किसान, व्यापारी व उपभोक्ता सभी के लिए सीधी राहत है।”

नावां विधायक व राज्यमंत्री विजयसिंह चौधरी, प्रदेश टीम सह–संयोजक GST रिफॉर्म व जिला संगठन प्रभारी नागौर देहात अशोक सैनी, जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, सभी मंडल अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों व महिला कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विशेष मार्गदर्शन देते हुए जिला संगठन प्रभारी अशोक सैनी ने कहा कि “GST सुधार से किसान का खेत सस्ता, व्यापारी का कारोबार सरल और युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हुआ है। इस संदेश को प्रत्येक शक्ति केंद्र तक पहुँचाना हम सबका दायित्व है। इसके लिए हर शक्ति केंद्र पर धन्यवाद होर्डिंग लगाए जाएँ।”

कार्यशाला की शुरुआत में जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने स्वागत भाषण दिया।
इसके बाद तीनों अभियानों के जिला संयोजकों व सह–संयोजकों ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
सेवा पखवाड़ा की क्रियान्विति की जानकारी जिला संयोजक व महामंत्री नवनील गौड़ ने दी। GST रिफॉर्म अभियान की रूपरेखा जिला महामंत्री व कार्यक्रम जिला संयोजक डॉ. देवीलाल दादरवाल ने रखी। आत्मनिर्भर भारत अभियान पर जिले में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों का विवरण विजय सिंह पलाड़ा ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में पिछले माह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 8 मंडल अध्यक्षों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अलका गुर्जर ने उन्हें पार्टी दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया और कहा कि “ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताक़त हैं और इनके प्रयास ही आने वाले समय में भाजपा को और सशक्त बनाएँगे।”

कार्यक्रम में नावा प्रधान संतोष गुर्जर, उपप्रधान नावा छीगनलाल कुमावत, उपप्रधान कुचामन मोहनलाल, पूर्व चेयरमैन कुचामन राधेश्याम गट्टानी, गोरूराम कुमावत, जगदीश पारीक, नाथूराम कालेरा सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुचामन सिटी: ध्वजारोहण के साथ 5179वीं महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ, 9 दिन चलेगा आयोजन
कुचामन सिटी पुस्तकालय की नई प्रबंधकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न






