Friday, May 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भाँवता गांव में सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, गांव में...

कुचामन सिटी: भाँवता गांव में सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, गांव में दशहत का माहौल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी। नावां विधानसभा क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला कुचामन सिटी उपखंड के भाँवता गांव का है, जहां सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल मुवाल पर जानलेवा हमला हुआ। इस घटना से गांव में दशहत का माहौल बन गया है। हालांकि बताया जा रहा है यह मामूली विवाद था जो केवल गाड़ी को लेकर हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

- विज्ञापन -image description
image description

दरअसल, गुरुवार देर शाम भाँवता गांव में एक बदमाश खुलेआम हाथ में तलवार लेकर घूम रहा था। इस दौरान उसने सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल मुवाल पर हमला किया और जान से मारने की कोशिश की। ग्रामीणों के एकत्र होने के बाद भी आरोपी तलवार लहराते हुए गांव में घूमता रहा और फिर मौके से भाग निकला। हमलावर की पहचान बंटी उर्फ भीमसिंह के रूप में हुई है।

- विज्ञापन -image description

गांव में दशहत और खुली गुंडागर्दी

हमले के बाद गांव में भय का माहौल है। लोग खुलेआम हथियारबंद घूम रहे बदमाशों से सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

ग्रामीणों के सामने तलवार लहराते घूम रहा बदमाश।

घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि नावां विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराधों और जगह-जगह हो रहे धरना-प्रदर्शनों से यह साफ हो गया है कि पुलिस की पकड़ कमजोर हो चुकी है। लोगों ने मांग की है कि दोषी को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

- Advertisement -ishan

परबतसर: मकराना आ रही ट्रेन में यात्री को आया हार्ट अटैक, नर्सिंग छात्रा ने बचाई जान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!