कुचामन सिटी. बालाजी नगर पारीक कॉलोनी में चल रहे नवरात्रा महोत्सव के तहत सप्तमी को शिव तांडव का जीवंत मंचन किया गया।


यह प्रस्तुति तपस्वी पारीक, सुशांत सिंह चारण एवं कृष्णकांत बोहरा के निर्देशन में स्थानीय बालकों द्वारा दी गई। भावपूर्ण धार्मिक मंचन से कार्यक्रम स्थल भक्तिमय हो गया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने बालकों की जमकर प्रशंसा की।


शिव तांडव की इस प्रस्तुति पर अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह चारण, समाजसेवी एवं व्यवसायी राजूराम भांभू और गंगासिंह चौहान ने बालकों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पार्षद एवं भामाशाह नंदाराम बुगालिया का स्वागत आचार्य नवनीत दाधीच ने राखी तिलक कर किया।
आयोजन समिति के अर्जुनराम चौधरी और बजरंगलाल पारीक ने बताया कि अष्टमी को सायं आरती के पश्चात स्थानीय बालिकाओं द्वारा नवदुर्गा की जीवंत झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद भक्तों द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी होगा।
कुचामन सिटी में दशहरे की धूम, 50 फीट रावण दहन के लिए तैयार स्टेडियम






