Homeकुचामनसिटीकुचामन में बारिश का दौर जारी, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बंद

कुचामन में बारिश का दौर जारी, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बंद

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर में कल से लगातार बारिश का दौर जारी है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण लोगों के जनजीवन और कामकाज पर असर पड़ रहा है। मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली थीं जो अब शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार सुबह से ही कुचामन सिटी को बदलों ने घेर लिया और रुक-रुक कर बारिश होने लगी। अभी दोपहर के समय तापमान 29 डिग्री से भी कम है और शाम तक यह और धीरे-धीरे घटेगा।

- विज्ञापन -image description

बारिश के कारण कुचामन जैसे शहर में चल रहे निर्माण कार्यों में भी बाधा आ रही है। सड़कों पर सीवरेज का काम ठप पड़ गया है गड्ढे खोदे गए पाइप डालने के लिए और कुछ सड़कों को तोड़ा गया जिससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

वार्ड नंबर 20 में सीवरेज कार्य के दौरान पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके कारण पानी की आपूर्ति बंद हो गई। इस वजह से वहां के लोगों को अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -ishan

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार – राजस्थान में 02 सितंबर को पिछले 24 घंटों में दौसा में अतिभारी बारिश, जबकि झालावाड़, नागौर, जयपुर, करौली, भीलवाड़ा और भरतपुर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश दौसा में 177 मिमी दर्ज हुई।

राजस्थान के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के कारण आने वाले 5 से 6 दिन तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments