डीडवाना-कुचामन जिले की लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निम्बी जोधा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। शव की पहचान विजय कुमार बावरी के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार – तहसील क्षेत्र के ओडिन्ट गांव के पास एक खेत में अधेड़ का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों को मिली। मृतक की पहचान विजय कुमार बावरी निवासी ओडिन्ट के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि विजय कुमार कल सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। शनिवार सुबह खेत में शव मिलने की जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलने पर निम्बी जोधा थानाधिकारी रामेश्वर लाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

कुचामन सिटी सहित तीन थानों की पुलिस ने पकड़ी 60 लाख की ड्रग्स, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
नावां के मारोठ में बच्ची से गैंगरेप के मामले में 2 नाबालिगों सहित 5 आरोपियों को पकड़ा






