Tuesday, April 14, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला के निलंबन की...

कुचामन में सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला के निलंबन की चर्चा जोरों पर

पढ़ें हेमंत जोशी की यह रिपोर्ट

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामनसिटी। शहर की नगरपरिषद में सभापति और उपसभापति को निलंबित करने को लेकर पिछले एक सप्ताह से शहर में चर्चाएं जोरों पर है। हालांकि खबर लिखे जाने तक निलंबन आदेश जारी नहीं हुए है। 

पढ़ें हेमंत जोशी की यह रिपोर्ट

- विज्ञापन -image description
image description

खास बात यह है कि यह चर्चाएं सत्ता पक्ष के लोगों की ओर से ही की जा रही है, जिससे इन चर्चाओं को बल भी मिला है। इस मुद्दे को अफवाह इसलिए नहीं कहा जा सकता क्यों कि खुद भाजपाई हर जगह यह दावे करते नजर आ रहे हैं।

- विज्ञापन -image description

दरअसल अब तब आदेश जारी नहीं हुए है लेकिन सभापति आसिफ खान ने सोमवार को नगरपरिषद का सरकारी वाहन नगर परिषद को लौटा दिया है। इसके अलावा सभापति और उपसभापति हेमराज चावला ने सोमवार को परिषद पहुंच कर सभी कार्मिकों को यह भी कहा कि कोई पेंडेंसी है तो वह आज ही पूर्ण कर ले।

ऐसे में यह कहा जा सकता है इन चर्चाओं में कहीं सत्यता तो है। इधर सभापति और उपसभापति के निलंबित होने से पहले ही कुछ पार्षद खुद को सभापति घोषित करने में लगे है।

बताया जा रहा है कि पार्षद सुरेश सिखवाल, छीतर कुमावत और अयूब शेख का नाम भी चर्चाओं में है। हालांकि कांग्रेस बोर्ड का सर्वाधिक विरोध करने और जनहित के मुद्दों पर आंदोलन प्रतिपक्ष नेता अनिलसिंह मेड़तिया ने किए थे। ऐसे में यदि सत्ता पक्ष की ओर से सभापति और उपसभापति को हटाने की कार्रवाई की जाती है तो पहला हक भी अनिलसिंह मेड़तिया का बनता है।

- Advertisement -ishan

आखिर क्या है कारण –

परिषद में आसिफ खान पहली बार बिना पार्षद का चुनाव लड़े हाइब्रिड प्रणाली से सभापति बने थे।  भले ही चुनाव में बहुत भाजपा को मिला लेकिन जोड़तोड़ की राजनीति और भाजपा में भीतरघात से आसिफ खान सभापति बन गए। इसके बाद से ही भाजपा में आसिफ खान को लेकर आक्रामक रुख है।

उपसभापति भी हटे तब बने भाजपा का सभापति 

नियमों पर यदि गौर करें तो सभापति को हटाने पर उपसभापति को कार्यभार दिया जाता है। ऐसे में पिछले दिनों उपसभापति को भी नोटिस जारी किया गया था। भाजपा चाहती है यदि सभापति बदला जाए तो भाजपा पार्षद को सभापति बनाए। ऐसे में यह कवायद की जा रही है।

कुचामन नगर परिषद की आर्थिक तंगी व अस्थिरता दूर करें – उपसभापति चावला 

कुचामन नगरपरिषद बोर्ड मीटिंग में नेता प्रतिपक्ष ने दी धरने की चेतावनी, लगाए सभापति मुर्दाबाद के नारे

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!