Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटी₹6.15 लाख के चेक बाउंस मामले में आरोपी को जेल, कुचामन कोर्ट...

₹6.15 लाख के चेक बाउंस मामले में आरोपी को जेल, कुचामन कोर्ट का आदेश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में एक चैक बाउंस मामले में न्यायालय द्वारा पारित आदेश की अवहेलना करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सिविल जेल भेजा गया।

- विज्ञापन -image description
image description

न्यायालय के आदेश की पालना में सहायक नाजिर गोविन्द राम लोमरोड़ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।

- विज्ञापन -image description

प्रकरण अनुसार – वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुचामन सिटी की लोक अदालत में राधेश्याम बनाम महेश कुमार (इजराय प्रकरण संख्या 08/2025) में राजीनामे के आधार पर निर्णय पारित किया गया था। यह निर्णय एनआई एक्ट प्रकरण संख्या 49/2016 से संबंधित था, जिसमें चैक की राशि ₹6,15,000 थी।

28 सितम्बर 2024 को पारित अधिनिर्णय के अनुसार – यह राशि मयून महेश कुमार पुत्र स्व. मोहनलाल निवासी न्यू कॉलोनी, स्टेशन रोड, कुचामन सिटी द्वारा 4 माह की अवधि में राधेश्याम को अदा की जानी थी। हालांकि निर्धारित समय (21/09/2024 से 4 माह) में राशि अदा नहीं की गई।

- Advertisement -ishan

इस पर डिक्रीदार राधेश्याम के अधिवक्ता महेश कुमार पारीक द्वारा न्यायालय में इजराय पेश कर राशि वसूली की प्रक्रिया शुरू करवाई गई।

न्यायालय द्वारा नोटिस तामील होने के बावजूद जब मद्यून महेश कुमार ने राशि जमा नहीं की, तो पीठासीन अधिकारी कामाक्षी मीणा द्वारा आदेश 21 नियम 38 के तहत गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया।

गिरफ़्तारी वारंट की पालना में सहायक नाजिर  गोविन्द राम लोमरोड़, केन्द्रीयकृत नजारत एवं लेखाशाखा (अपर जिला एवं सत्र न्यायालय), कुचामन सिटी ने सख्त व प्रभावी कार्यवाही करते हुए मद्यून महेश कुमार को उसके आवास न्यू कॉलोनी से गिरफ्तार किया। इस दौरान न्यायालय के प्रोसेस सर्वर रामनिवास भी मौजूद रहे।

गिरफ्तारी के बाद मद्यून महेश कुमार को वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं एसीजेएम न्यायालय, कुचामन सिटी में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे ₹6,15,000 की राशि जमा नहीं करवाने पर 30 दिवस की सिविल जेल की सजा सुनाई। आदेश के अनुसार, सम्पूर्ण राशि जमा नहीं होने तक आरोपी सिविल जेल (परबतसर) में रहेगा।

कुचामन में 50 वर्षों में सबसे महंगा हुआ नारियल, जानिए रक्षाबंधन पर भाई के हाथ में श्रीफल रखने से क्या होता है लाभ

कलक्टर ने कुचामन सिटी में ली स्वास्थ्य समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!