Monday, March 30, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां में फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट पर लोहे की रॉड से...

नावां में फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट पर लोहे की रॉड से हमला

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां (डीडवाना-कुचामन) थाना क्षेत्र में सोमवार को फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट पर जानलेवा हमला होने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एजेंट की बाइक के सामने गाड़ी अड़ा दी और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया।

- विज्ञापन -image description
image description

दरअसल, एक्सिस बैंक के श्री कर्षणा एसोसिएट उदयपुर ब्रांच के टेक्टर फाइनेंस केश कलेक्शन एजेंट जितेंद सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी मेड़ता आज जाबदी नगर ग्राम में टैक्टर की क़िस्त लेने के लिए जा रहा था। जहां अचानक से एक बाइक पर तीन व्यक्ति सवार होकर आए और एजेंट के बाइक के सामने बाइक लगाकर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। हमले में एजेंट जितेंद सिंह के सिर व हाथ में गम्भीर चोटे आई है।

- विज्ञापन -image description

हो हल्ला होने पर आसपास के लोगो के आने पर हमलावर मौके से भाग गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस की सहायत से घायल को नावां उपजिला चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

सूचना मिलते ही नावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल से पूछताछ की और मौका मुआयना किया। अधिकारियों के अनुसार मजरूब (घायल) का मेडिकल करवाया जा चुका है। पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -ishan

डीजीपी के निर्देशन में डीडवाना-कुचामन के मौलासर से साइबर सिंडिकेट गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

नावां पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में फरार बदमाश को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!