Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीनावां पालिकाध्यक्ष के इस्तीफे और भाजपा विधायक के बयान पर बोले हेमराज...

नावां पालिकाध्यक्ष के इस्तीफे और भाजपा विधायक के बयान पर बोले हेमराज चावला

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नावां नगरपालिका की चेयरमैन सायरी देवी मेघवाल के इस्तीफे और भाजपा विधायक के बयान पर कुचामन नगर परिषद के निलंबित उपसभापति हेमराज चावला ने प्रतिक्रिया दी।

- विज्ञापन -image description
image description

नावां नगरपालिका अध्यक्ष शायरी देवी मेघवाल ने दिया इस्तीफा

- विज्ञापन -image description

चावला ने कहा कि नावां नगरपालिका की चेयरमैन  होने के बावजूद उन्हें 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रमों से दूर रखा जाना केवल सायरी देवी मेघवाल का ही नहीं बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है। इसी प्रकार दलित समाज से होने के कारण ही मुझे भी झूठे प्रकरण में आरोपी बनाकर राजनीतिक दुर्भावनापूर्वक सत्ता के बल पर उपसभापति पद से निलंबित किया गया। संकट की इस घड़ी में क्षेत्र का पूरा दलित समाज सायरी देवी मेघवाल के सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ा है।

नावां पालिकाध्यक्ष का इस्तीफा या दबाव की राजनीति, पढ़ें इस्तीफे की फ्लैशबैक स्टोरी

- Advertisement -ishan

साथ ही उन्होंने कहा कि कामां (भरतपुर) की भाजपा विधायक नोक्षम चौधरी की यह सार्वजनिक स्वीकारोक्ति कि भरतपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पंच-प्रधानों को हटाकर भाजपा के पंच-प्रधान बैठाए हैं, अत्यन्त ही शर्मनाक है।

चावला ने कहा कि मैंने अपने निलंबन से पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े होने के कारण ही मुझे बिना किसी ठोस सबूत के भाजपा कार्यकर्ता की झूठी शिकायत पर निलंबित कर बदनाम किया गया। कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को हटाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को बैठाने की विधायक की सार्वजनिक स्वीकारोक्ति भाजपा की सोच और कार्यशैली को उजागर करती है, जो अत्यन्त ही शर्मनाक है।

कुचामन में हटाए गए कांग्रेस के सभापति और उपसभापति, अब भाजपा विधायक ने उगला सच

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!