Monday, March 30, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां के मारोठ में बच्ची से गैंगरेप के मामले में 2 नाबालिगों...

नावां के मारोठ में बच्ची से गैंगरेप के मामले में 2 नाबालिगों सहित 5 आरोपियों को पकड़ा

पीड़िता बोली - वीडियो बनाकर बार-बार करते रहे गैंगरेप

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां के मारोठ क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप कर उसका वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकियां देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल 2 नाबालिगों को भी निरूद्ध किया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचन्द खारिया (आर.पी.एस.) एवं वृत्ताधिकारी कुचामन अरविन्द विश्नोई (आर.पी.एस.) की निकटतम देखरेख में की गई।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, घटना 27 अगस्त 2025 की है जब पीड़िता ने थाना मारोठ पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। नाबालिग ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया, उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए बार-बार दुष्कर्म किया तथा डराकर रुपए भी वसूले।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मारोठ में प्रकरण दर्ज किया गया जिसमें धारा 376(डी), 354(ख), 506 भा.द.स., धारा 67 आईटी एक्ट तथा धारा 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

- Advertisement -ishan

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए। घटनास्थल का निरीक्षण किया और मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट से भी जांच करवाई। पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाकर न्यायालय के समक्ष उसके कथन लेखबद्ध किए गए।

पुलिस ने गैंगरेप के मामले में 7 आरोपी पकड़े

फील्ड इंटेलिजेंस और आसूचना संकलन से पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली। आरोपियों रेखाराम जाट (40) पुत्र सेवाराम निवासी इन्दोखा (चितावा, हाल कांकरिया थाना मारोठ), सुरेश गुर्जर (23) पुत्र तेजाराम निवासी इन्दोखा, चितावा, मुकेश गुर्जर (18) पुत्र बिरमाराम निवासी इन्दोखा, कमलेश उर्फ कमल मेघवाल (20) पुत्र जगदीशराम निवासी इन्दोखा, और मनोज कुमार मेघवाल (18) पुत्र राकेश कुमार निवासी इन्दोखा को गिरफ्तार किया गया। वहीं, इस घटना में शामिल 2 नाबालिग विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालकों को भी निरूद्ध किया गया है।

नावां: मारोठ में बच्ची से गैंगरेप के मामले में 11 आरोपी नामजद, नाबालिग भी शामिल

पुलिस की कार्रवाई फिलहाल जारी है। इस प्रकरण में कुल 11 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया गया था। जिनमें से अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 2 नाबालिगों को निरूद्ध किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है और आगे भी गिरफ्तारियां होना बाकी हैं।

पुलिस टीम – इस कार्रवाई में थाना मारोठ थानाधिकारी बद्रीप्रसाद के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर हीरालाल, हेड कांस्टेबल रवि, मिठालाल और राजेन्द्र, महिला कांस्टेबल सुनिता और रामा, कांस्टेबल महेश, नरसीलाल, राजीव कुमार, विनोद कुमार और कैलाशचन्द शामिल थे।

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने 36 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गैंग के मुख्य सरगना सहित 6 आरोपियों को पकड़ा

नावां पालिकाध्यक्ष का इस्तीफा या दबाव की राजनीति, पढ़ें इस्तीफे की फ्लैशबैक स्टोरी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!