डीडवाना आगार से खाटू-हरिद्वार बस सेवा एक बार फिर यात्रियों के लिए शुरू होने जा रही है। यातायात प्रबंधक सुजल महर्षि ने बताया कि यह बस सेवा 18 अगस्त 2025 (सोमवार) से पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।


बस प्रतिदिन डीडवाना से दोपहर 12:45 बजे खाटू के लिए रवाना होगी। खाटू से वापसी में 15:00 बजे प्रस्थान कर 16:15 बजे डीडवाना पहुंचेगी और फिर 16:30 बजे हरिद्वार के लिए आगे बढ़ेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए मोक्ष कलश की यात्रा निःशुल्क रहेगी।

डीडवाना से हरिद्वार का पुरुष किराया ₹744 और महिला किराया ₹612 तय किया गया है। नियमित संचालन से श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
कुचामन सिटी में 15 अगस्त की तैयारियां पूरी, कल स्टेडियम में होगा कार्यक्रम






