Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: शिव मंदिर परिसर में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान...

कुचामन सिटी: शिव मंदिर परिसर में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ

3100 से अधिक कलशों के साथ समाज ने दिखाया श्रद्धा और एकता का अनुपम संगम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. समस्त कुम्हारान् पंचायत (ट्रस्ट) कुचामन के तत्वावधान में आज शिव मंदिर, खारिया रोड परिसर में श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कलश यात्रा कुचामन गौशाला से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, पुराने बस स्टैंड, गोल प्याऊ, सीकर रोड, रेगर मोहल्ला होते हुए शिव मंदिर, खारिया रोड परिसर पहुंची।

- विज्ञापन -image description

विशेष बात यह रही कि यह परंपरा पिछले 51 वर्षों से अनवरत चली आ रही है। इस बार 3100 से अधिक कलशों के साथ महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में बैंड, घोड़ी, और शिव पालकी ने शोभा बढ़ाई।

मंदिर पहुंचने पर मातृशक्ति द्वारा शिवलिंग पर जल अर्पण कर अभिषेक किया गया। समाज की ओर से सभी उपस्थित जनों को फल वितरण भी किया गया। तत्पश्चात कथा वाचक विपिन बिहारी शरण ने श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान यज्ञ की कथा का शुभारंभ किया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में  पोकरमल सारड़ीवाल एवं हुक्माराम धुमाणिया सपत्नीक पूजा में विराजमान हुए। कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष राजकुमार कुशमीवाल, मंत्री हंसराज मारवाल, संरक्षक गोरुराम, उपाध्यक्ष मदनलाल पीपलोदा, सहसचिव सीताराम तुनगरिया, अंकेक्षक मोहनलाल जलांधरा, कोषाध्यक्ष भैरूलाल धुमाणिया सहित सैकड़ों गणमान्य जन शामिल थे।

आयोजन में किशनलाल पीपलोदा, रुघनाथराम पीपलोदा, देवीलाल दादरवाल, बाबूलाल दुबलदिया, तुलसीराम राजस्थानी, मोहनलाल मारवाल, राजेन्द्र मारवाल, मोहनलाल राजोरिया, नरसीलाल किरोड़ीवाल, भागीरथराम सिरस्वा, खेमाराम जेठीवाल, उमाराम जायलवाल, संतोष कुमार सिहोटा, राजाराम प्रजापति, अमरचंद भोभरिया, गोपाललाल राहोरिया, दुर्गेश मारोठिया, दुलीचंद उजीवाल सहित हजारों की संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया।

श्रीमद्भागवत गीता का वाचन 8 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 से 4:15 बजे तक होगा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!