Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: मेजर ध्यानचंद जयंती पर चितावा विद्यालय में खेल दिवस मनाया

कुचामन सिटी: मेजर ध्यानचंद जयंती पर चितावा विद्यालय में खेल दिवस मनाया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितावा में मेजर ध्यानचंद जयंती खेल दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम के दौरान दिशज खेल जैसे लंगड़ी टांग, नीर तीर, सतोलिया, रस्सी कूद, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल तथा विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाड़ियों व दलों को विद्यालय प्राचार्य केशर सिंह ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर भगवाना राम चौधरी ने विद्यार्थियों को खेल खिलाए तथा जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, रचना व रेशमा ने बालिका प्रोत्साहन, संस्कार और स्वास्थ्य जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में कैलाश, कौशल्या, घनश्याम, विमला  सहित सभी ने सक्रिय सहयोग दिया। आयोजन का संकलन प्रदीप ने किया तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

- Advertisement -ishan

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामेश्वर भाकर ने कहा कि खेल के बिना जीवन अधूरा है और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

राजकीय महाविद्यालय कुचामन सिटी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण मंत्री विजय सिंह करेंगे

जवाहर स्कूल कुचामन सिटी में मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!