Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में 15 अगस्त की तैयारियां पूरी, कल स्टेडियम में होगा...

कुचामन सिटी में 15 अगस्त की तैयारियां पूरी, कल स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कुचामन स्टेडियम को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

बारिश के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं। पिछले कई दिनों से नगरपालिका के सफाईकर्मी साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। और मैदान में घास की कटाई भी की जा रही है। माइक-स्पीकर, बैठने के लिए कुर्सियां, चटाई आदि और अतिथियों के लिए सुसज्जित मंच की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम स्थल के आसपास भी सजावट और सफाई की जा रही है। नगरपरिषद कार्यालय के सामने टूटी सड़क की मरम्मत का कार्य भी जारी है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

- Advertisement -ishan

मुख्य अतिथि के रूप में कुचामन सिटी एडीएम राकेश गुप्ता समारोह में शिरकत करेंगे और ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर एनसीसी और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं आकर्षक परेड और छोटे बच्चों द्वारा पीटी का प्रदर्शन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी।

समारोह में सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही खेलों में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और एथलीटों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

कुचामन सिटी में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का भव्य स्वागत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!