कुचामन सिटी. उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का अजमेर से डीडवाना प्रवास के दौरान कुचामन बाईपास स्थित रूलानिया पैलेस पर निजी शिक्षण संस्थाओं, भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया।


स्वागत के दौरान उपमुख्यमंत्री को पुष्पहार पहनाए गए और क्षेत्र की विभिन्न विकास संबंधी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें बुनियादी सुविधाओं के विस्तार एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान की बात प्रमुख रही।

दीया कुमारी अपने डीडवाना प्रवास के तहत आज हिम्मत राजपूत छात्रावास में आयोजित राष्ट्रनायक वीरवर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।






