Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीआस्था पब्लिक स्कूल कुचामन सिटी को मिली U-14 खो-खो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता...

आस्था पब्लिक स्कूल कुचामन सिटी को मिली U-14 खो-खो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी। शिक्षा नगरी कुचामन सिटी में स्थित इण्डियन डिफेंस एजुकेशन ग्रुप के अंतर्गत संचालित आस्था पब्लिक स्कूल, बुड़सू रोड जसराना को 14 वर्ष आयु वर्ग (छात्र-छात्रा) खो-खो राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता (29 अक्टूबर से 4 नवम्बर 2025) की मेजबानी का अवसर मिला है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह प्रतियोगिता 69वीं जिला एवं राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का हिस्सा होगी।

- विज्ञापन -image description

ग्रुप चेयरमैन बी.आर. शेषमा ने बताया कि शिक्षा और सैन्य सेवाओं में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अब इण्डियन डिफेंस एजुकेशन ग्रुप राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर कुचामन सिटी में खेलों के नए आयाम स्थापित करेगा।

इस संबंध में शिक्षा विभाग के समसंख्यक आदेश दिनांक 3 अगस्त 2025 के तहत जारी निर्देशों के अनुसार पहले यह आयोजन पीएमश्री रा.उ.मा.वि. बोहेड़ा बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़ को आवंटित था। लेकिन संशोधित आदेश में इसका स्थल बदलकर आस्था पब्लिक सैकेंडरी स्कूल, कुचामन सिटी, डीडवाना-कुचामन कर दिया गया है।

पंचांग के अनुसार तृतीय समूह की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन इस प्रकार होगा—

  • विद्यालय स्तर: 25 अगस्त 2025 से पूर्व
  • जिला स्तर: 8 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025
  • राज्य स्तर: 29 अक्टूबर से 4 नवम्बर 2025

संशोधित आदेश में कुछ अन्य खेलों के समूह भी बदले गए हैं—

  • जूडो (प्रथम समूह) → जूडो (द्वितीय समूह)
  • वालीबॉल (प्रथम समूह) → वॉलीबॉल (द्वितीय समूह)
  • बास्केटबॉल (द्वितीय समूह) → बास्केटबॉल (प्रथम समूह)
  • हॉकी (द्वितीय समूह) → हॉकी (प्रथम समूह)
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!