कुचामन सिटी. नागौर जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 3 अगस्त 2025 को जिला स्तरीय जूनियर छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन खेल स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया।


प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी द्वारा क्लैपर को बजाकर 400 मीटर रेस की शुरुआत कर किया गया।

इस अवसर पर जिला आयोजन समिति की ओर से मंत्री विजय सिंह का माला और साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया।


आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेश बलारा सहित मनोहर, डॉ. प्रदीप, डॉ. ओ.पी. बिसू और डॉ. सत्यनारायण ने राज्य मंत्री का आभार व्यक्त किया।
आयोजन की जानकारी देते हुए सचिव अजय बागड़ी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिलेभर से प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना और भविष्य के खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है।
डीडवाना-कुचामन के ग्रामीणों से टोल वसूली पर नाराज हुए सांसद बेनीवाल, प्रशासन को सोमवार तक की चेतावनी
ब्लैक फिल्म लगी कारों व तेज आवाज वाली बुलेट बाइकों पर डीडवाना-कुचामन पुलिस की कार्रवाई
वित्त आयोग के अध्यक्ष व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का कुचामन में भव्य स्वागत






