Monday, March 30, 2026
Homemakranaमंच पर भिड़े मकराना विधायक जाकिर हुसैन और पूर्व विधायक भींचर, Viral...

मंच पर भिड़े मकराना विधायक जाकिर हुसैन और पूर्व विधायक भींचर, Viral video

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मकराना: महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री मंजू बाघमार के मकराना दौरे के दौरान मंच पर उस समय सियासी माहौल गरमा गया जब उनकी मौजूदगी में कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन गैसावत और भाजपा के पूर्व विधायक श्रीराम भींचर के बीच तीखी बहस हो गई।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं की तू-तू मैं-मैं कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

- विज्ञापन -image description

घटना उस समय हुई जब बरवाली से चतुरदास जी महाराज स्थान तक मिसिंग लिंक सड़क निर्माण कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मंच पर राज्यमंत्री मंजू बाघमार के साथ कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, पूर्व विधायक श्रीराम भींचर और प्रधान सुमिता भींचर मौजूद थीं।

किसी मुद्दे को लेकर विधायक और पूर्व विधायक के बीच बहस शुरू हुई, जिसमें प्रधान सुमिता भींचर भी शामिल हो गईं। तीनों जनप्रतिनिधियों के बीच हुई यह तीखी नोकझोंक कार्यक्रम के दौरान सभी के सामने हुई, जिससे माहौल असहज हो गया।

- Advertisement -ishan

राज्यमंत्री मंजू बाघमार शुक्रवार को मकराना प्रवास के तहत इस क्षेत्र में मिसिंग लिंक सड़क निर्माण कार्य के लोकार्पण हेतु पहुंची थीं। यह सड़क बरवाली से चतुरदास जी महाराज स्थान तक बनाई जा रही है, जो ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है।

इस कार्यक्रम में रघुवरदास महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता महेश्वरी, बुङसू सरपंच महावीर, जुसरी सरपंच प्रकाश, बरवाली सरपंच महेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीण व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

मकराना में हथियारबंद बदमाशों का कहर, परिवार पर हमला कर महिलाओं से मारपीट, आभूषण लूटकर फरार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!