Tuesday, March 17, 2026
Homeनावां शहरनावां: शारदा बाल निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने शिवालयों में गाई शिव...

नावां: शारदा बाल निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने शिवालयों में गाई शिव स्तुति, किया जलाभिषेक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के आदर्श नगर स्थित शारदा बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में शिव स्तुति – आशुतोष शशांक शेखर चंद्रमौली चिदम्बरा…, शिव तांडव स्तोत्र, शिव रुद्राष्टकम, लिंगाष्टकम, श्री शिव पंचाक्षर स्तोत्रम्, द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र सहित विभिन्न शिव स्तुतियों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

- विज्ञापन -image description
image description

विद्यालय निदेशक हरिओम प्रसाद शर्मा ने बताया कि सावन मास में भगवान शंकर की पूजा का विशेष महत्व है। विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं सांस्कृतिक शिक्षा भी दी जाती है।

- विज्ञापन -image description

प्रधानाचार्या कंचन शर्मा ने बताया कि इसी क्रम में श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होने से विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों को भगवान शिव की विभिन्न स्तुतियाँ तैयार करवाई गईं। सावन मास के अंतिम सोमवार को बच्चों ने शिव पंचाक्षर स्तोत्र — नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय…, श्री रुद्राष्टकम, श्री शिव लिंगाष्टकम सहित विभिन्न शिव स्तुतियों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम प्रभारी विजयपाल सिंह एवं सुमन कुमावत ने बताया कि आज के कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जालेश्वर महादेव मंदिर से किया गया। यहाँ पर बच्चों ने भगवान का जलाभिषेक करते हुए विभिन्न शिव स्तुतियों से देवाधिदेव महादेव को रिझाया। यहाँ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे जिन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा की।

इसके बाद नीलकंठ महादेव मंदिर में शिव स्तुतियाँ गाकर जलाभिषेक किया गया। नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में उमेश कुमार बोहरा, ओमप्रकाश पंडित सहित विभिन्न श्रद्धालुओं ने बच्चों का सम्मान किया और प्रसाद वितरित किया।

श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में बच्चों की स्तुति सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गूदड़ मल लढ़ा, दिलीप कुमार सेन, महेश छीपा, रश्मि छीपा, कैलाश माली, मोनू लढ़ा, अभिषेक कुमावत आदि ने बच्चों की स्तुति सुनकर प्रशंसा की।

श्री खेड़ापति हनुमानजी मंदिर में असीम कुमार शर्मा, मंगल शर्मा, गजाधर बढ़ाढ़रा, पुष्पा शर्मा, बबीता शर्मा, निर्मला शर्मा सहित विभिन्न श्रद्धालु उपस्थित रहे।

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर एवं खटीक क्षत्रिय धर्मशाला स्थित शिव मंदिर में रेखा बियानी, मोना शर्मा, रीमा शर्मा, महेंद्र कुमार माथुर, रेखा माथुर, निरंजन जांगिड़, प्रशांत मांधना, कैलाश चंद्र मिश्रा, सतीश शर्मा, गौरी शंकर बेरीवाल सहित विभिन्न श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की समाप्ति पर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का नावां में BJP कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत

नावां: गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित

नावां शहर में मां दुर्गा व भैरव मंदिर में 21वां वार्षिक मेला महोत्सव आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!